

सरकारी स्कूलों के सर्वे का कार्य शुरू
बीकानेर। बीकानेर (पश्चिम) विधानसभा क्षेत्र विधायक जेठानंद व्यास के आह्वान पर बीकानेर पश्चिम विधानसभा के सरकारी विद्यालयों का सर्वे कार्य सोमवार को शुरू हुआ। पहले दिन विद्यालय विकास एवं प्रबंधन समिति के सदस्यों ने गंगाशहर स्थित भट्टड़ स्कूल, जस्सूसर गेट के बाहर स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नंबर 15 के अलावा श्रीरामसर, सुजानदेसर, तेलीवाड़ा, एमएम स्कूल, जवाहर स्कूल, हर्षों का चौक, पाबूबारी आदि विद्यालयों का सर्वे कर विद्यालय भवन की सुरक्षा की स्थिति, बरसाती पानी के निकास, साफ-सफाई तथा शौचालय की स्थिति का सर्वे किया। सर्वे का यह कार्य मंगलवार को भी जारी रहेगा।
