Bikaner Bikaner District Rajasthan Sports

दिव्या देशमुख ने जीता खिताब, चौथी भारतीय महिला बनी ग्रैंडमास्टर, रांका ने दी बधाई


बीकानेर। फिडे शतरंज महिला वर्ल्ड कप 2025 में भारत की दिव्या देशमुख ने हमवतन कोनेरू हम्पी को टाईब्रेकर में शिकस्त दी है। दिव्या इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट को जीतने के साथ ही ग्रैंडमास्टर बन गईं। दिव्या ग्रैंडमास्टर बनने वाली सिर्फ चौथी भारतीय महिला और कुल 88वीं खिलाड़ी हैं। भारतीय शतरंज महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महावीर रांका ने दिव्या की जीत पर बधाई और खुशी व्यक्त की है। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महावीर रांका ने बताया कि कम उम्र में ही उन्होंने बड़ी सफलता हासिल की है। दो क्लासिकल मुकाबलों के ड्रॉ होने के बाद टाईब्रेकर में जीत दर्ज की। दिव्या देशमुख ने समय नियंत्रित टाईब्रेकर की पहली बाजी में सफेद मोहरों से खेलते हुए कोनेरू हम्पी को ड्रॉ पर रोका। दूसरी बाजी में काले मोहरों से खेलते हुए उन्होंने दो बार की विश्व रैपिड चैंपियन को हराकर 2.5-1.5 से जीत दर्ज की और खिताब जीत लिया। गौरतलब हरूै कि पिछले कुछ समय से पुरुष शतरंज ने काफी सफलता हासिल की है, जिसमें विश्व चैंपियन डी गुकेश, आर प्रज्ञानानंदा और अर्जुन एरिगेसी जैसे खिलाड़ी लगातार अच्छे रिजल्ट दे रहे हैं। दिव्या अब हम्पी, डी हरिका और आर वैशाली के साथ देश की ग्रैंडमास्टर बनने वाली महिलाओं की सूची में शामिल हो गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *