Bikaner Bikaner District Rajasthan

अक्षय पात्र फाउंडेशन द्वारा संचालित किचन का किया औचक निरीक्षण

अक्षय पात्र फाउंडेशन द्वारा संचालित किचन का किया औचक निरीक्षण
बीकानेर। जिला कलक्टर ने बुधवार को बीकानेर अक्षय पात्र फाउंडेशन द्वारा संचालित बीकानेर किचन का औचक निरीक्षण किया। जिला कलेक्टर ने रसोई घर की व्यवस्थाओं को देखा। फूड स्टोर का निरीक्षण किया। कच्चे माल की गुणवत्ता की जांच की और मिड डे मील चखा। उन्होंने कहा कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता का पूर्णतया ध्यान रखा जाए। समूची व्यवस्थाएं पूर्णतया हाइजीनिक हों तथा संपूर्ण परिसर साफ सुथरा और स्वच्छ रखा जाए। उन्होंने विद्यालयवार मिड डे मील वितरण व्यवस्था की समीक्षा की। इस दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री सोहनलाल, जिला शिक्षा अधिकारी श्री किशन दान चारण, डायरेक्टर क्वालिटी श्री सुरेश कुमार, आरएम क्वालिटी श्री भवानी सिंह और प्रबंधक श्री चंपाराम मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *