Bikaner Bikaner District Rajasthan

सेवानिवृत बैंकर्स की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में लिये अहम निर्णय

सेवानिवृत बैंकर्स की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में लिये अहम निर्णय
बीकानेर। ऑल इंडिया रिटायर्ड बैंक एम्पलाइज एसोसियेशन के केन्द्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक शिव मंदिर सभागार में नंदलाल पंचारिया की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। राष्ट्रीय संगठन सचिव आर के शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय अधिवेशन में 75 वर्ष से अधिक आयु की पाबंदी हटाने, स्टेट यूनिट पुनः सक्रिय करने, वरिष्ठजनों ंको केन्द्र सरकार द्वारा छीनी गई सुविधाएं पुनः शुरू करना, पेंशन से परिवर्तित पेंशन कटौती के सीमा कम करना, पेंशनर्स के अधिकारों पर हो रहे कुठाराघात का विरोध करते हुए कार्य योजना तैयार करना, न्यायालय में दायर वादों के शीघ्र निपटान के विभिन्न जनप्रतिनिधियों पर दबाव बनाना, पेंशन योजना में सुधार करने जैसे विषयों को शमिल कर आगामी कार्यक्रमों पर महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये। बैठक में जोधपुर के डी के परियानी, श्याम देथा, ए के पुंगलिया, एस एन पुरोहित, जगदीश प्रसाद, गंगानगर के वी के वासुदेव, आरसी नागपाल, एस एल डोडा, पी एन बजाज, सहित एस पी सोबती, जी एस खत्री, सी के शर्मा, नलिन सारवाल, डी एल भटेजा, आर के श्रीमाली, के आर उपाध्याय, रवि राजवंशी, सैयद मुश्ताक अली, के एन जोशी, वाई के शर्मा-योगी, आनंद कुमार शुक्ला ने भी विचार व्यक्त किये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *