Bikaner Bikaner District Rajasthan

गोस्वामी तुलसीदास जयंती पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन

गोस्वामी तुलसीदास जयंती पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन
बीकानेर। गोस्वामी तुलसीदास जी की जयंती के पावन अवसर पर शहर के विभिन्न धार्मिक स्थलों पर श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भक्तों ने प्रभु श्रीराम के जीवन से प्रेरणा लेते हुए तुलसीदास जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम की शुरुआत मंगलाचरण और दीप प्रज्वलन से हुई। इसके बाद विद्वान पंडितों द्वारा संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु जन शामिल हुए। पूरा वातावरण जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा।
रामायणपाठी रमेश जोशी ने बताया कि बताया कि रघुनाथ जी मंदिर में सुंदरकांड का पाठ किया जो जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और मानसिक शांति प्रदान करता है। इस मौके पर अशोक, योगेन्द्र श्रीमाली, रामसा, लालू आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *