Bikaner Bikaner District Rajasthan

जर्जर भवनों का तत्काल चिन्हीकरण कर नियमानुसार करें ध्वस्त

जर्जर भवनों का तत्काल चिन्हीकरण कर नियमानुसार करें ध्वस्त
बीकानेर। आमजन को सुरक्षित और सुगम जीवन प्रदान करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है । राज्य में संभावित भारी वर्षा के मद्देनजर स्वायत्त शासन विभाग के शासन सचिव श्री रवि जैन ने गुरुवार को राज्य स्तरीय बैठक लेकर तैयारियों की गहन समीक्षा की। इस बैठक में उन्होंने समस्त नगरीय निकायों के उच्च अधिकारियों को सतर्क रहते हुए त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जैन ने बैठक में विशेष रूप से जर्जर भवनों की पहचान एवं उन्हें गिराने के लिए चलाए जा रहे राज्य स्तरीय अभियान की प्रगति की समीक्षा की। श्री जैन ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार राज्य के 224 नगरीय निकायों में अब तक कुल 2 हजार 699 जर्जर भवनों की पहचान की जा चुकी है तथा इन्हें नियमानुसार सील व ध्वस्त करने की कार्यवाही प्रगतिरत है।
सामान्य जन की सुरक्षा सर्वोपरि बताते हुए शासन सचिव ने सख़्त निर्देश दिए कि सभी आयुक्त एवं अधिशासी अधिकारी अपने क्षेत्रों में जाकर नियमित रूप से निरीक्षण करें एवं चिन्हित जर्जर भवनों के सामने एक स्पष्ट सूचना बोर्ड भी लगाएं। जिससे आमजन को चेतावनी मिल सके और किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके।
बीकानेर नगर निगम ने 150 भवन जीर्णशीर्ण किए चिन्हित
बैठक में बीकानेर नगर निगम आयुक्त श्री मयंक मनीष ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में कुल 150 भवनों को जीर्णशीर्ण चिन्हित किया गया है। जिनमें से 30 भवनों को सील और 11 को ध्वस्त कर दिया गया है। साथ ही बताया कि जीर्ण शीर्ण भवनों की जानकारी देने को लेकर निगम बड़े स्टिकर भी इन जीर्ण शीर्ण भवनों पर लगा रही है। शासन सचिव ने बीकानेर नगर निगम के स्टिकर को मान्यता देते हुए सभी नगरीय निकायों में इसी तरह के बड़े स्टिकर लगाने हेतु निर्देशित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *