

समर मिस्टर राजस्थान प्रतियोगिता संपन्न, आरशान खान बने ओवरऑल चैंपियन
बीकानेर। कम्युनिटी वेलफेयर सोसाइटी एवं राजस्थान बॉडीबिल्डिंग संघ के संयुक्त तत्वावधान में स्वर्गीय जेठमल जी भाटी की पुण्य स्मृति में आयोजित समर मिस्टर राजस्थान प्रतियोगिता का आयोजन पुष्करणा स्टेडियम में संपन्न हुआ। राजकुमार किराडू ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता में प्रदेशभर से आए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपनी फिटनेस, अनुशासन और मेहनत का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। संस्था के अध्यक्ष कन्हैया लाल भाटी ने बताया कि परिणामों में ऑल ओवर चैंपियनशिप का खिताब आरशान खान (जोधपुर) ने अपने नाम किया। प्रवीण वर्मा (जयपुर) द्वितीय (रनर-अप) रहे, जबकि सोनू यादव (अनूपगढ़, बीकानेर) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सोनू यादव को बेस्ट पोजर का खिताब भी प्रदान किया गया। विजेताओं को प्रोत्साहन स्वरूप क्रमशः ₹71,000, ₹51,000 एवं ₹31,000 की पुरस्कार राशि प्रदान की गई। वहीं मास्टर्स वर्ग में मुकेश रंगा विजेता रहे। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन ने दर्शकों को खासा प्रभावित किया।
