Bikaner Bikaner District Rajasthan

समरसता संकल्प समारोह 11 अप्रैल को

समरसता संकल्प समारोह 11 अप्रैल को
बीकानेर। समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती 11 अप्रैल को मनाई जाएगी। इस अवसर पर शिव पार्वती भवन, गोपेश्वर बस्ती में फुले समरसता संकल्प समारोह का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम सर्व समाज एवं बीकानेर की विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं सेवा संस्थाओं के संयुक्त तत्वावधान में गोपाल गहलोत के मार्गदर्शन में आयोजित होगा। आयोजन का उद्देश्य समाज में समरसता, समानता और सामाजिक जागरूकता का संदेश देना है। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मदन राठौड़ उपस्थित रहेंगे। वहीं विशिष्ट अतिथियों के रूप में मिथिलेश गौतम, भूपेंद्र सैनी, डॉ. महेंद्र कुमावत एवं ओम सारस्वत भी शामिल होंगे। आयोजकों ने अधिक से अधिक लोगों से कार्यक्रम में भाग लेकर महात्मा फुले के विचारों को आत्मसात करने का आह्वान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *