

आत्महत्या मुक्ति अभियान बनें जन-अभियान
बीकानेर। आचार्य श्री विजय राज जी म.सा. की प्रेरणा से अर्न्तराष्ट्रीय स्तर पर आत्महत्या मुक्ति को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत बीकानेर में राजस्थान सरकार के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने इस अभियान की सराहना करते हुवे समर्थन किया और कहा कि आज देश में सबसे बडी समस्याओं में से आत्म हत्या ऐसी समस्या है जो पूरे परिवार व समाज के लिए पीड़ादायी होती है। हमें आत्महत्या के कारणों का विश्लेषण कर उन्हें अपने जीवन को जीने की प्रेरणा देने वाला यह अभियान जन अभियान बनें यह मेरी भावना है। इस अवसर पर बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र से विधायक सिद्धि कुमारी ने संकल्प पत्र के बारे बताया कि इस अभियान की प्रशंसा करती हूँ। इस अवसर पर शहर भाजपा जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड, दीपक पारीक, हिमांशु शर्मा, धर्मेन्द्र सिंह साथ रहे।
