

स्काउट गाइड टीम ने मनाया कारगिल विजय दिवस
बीकानेर। भारत माता की जय-जय कारों के साथ शांति विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय में कारगिल विजय दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन शाला की करुणा क्लब इकाई एवं स्काउट गाइड टीम ने किया। कार्यक्रम में रमेश कुमार मोदी ने कहा कि जीना है तो, मरना सीखो देश की सेवा करना सीखो का नारा देते हुए कारगिल युद्ध में भारत माता के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
