Bikaner Bikaner District Rajasthan Sports

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय-3 नाल के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय खेलों में जीते 19 रजत पदक

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय-3 नाल के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय खेलों में जीते 19 रजत पदक
बीकानेर। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय-3 नाल, बीकानेर के विद्यार्थियों ने केंद्रीय विद्यालय संगठन के राष्ट्रीय खेलों में जयपुर संभाग का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय के विद्यार्थियों ने अंडर-14 बालक एवं बालिका दोनों वर्गों की बास्केटबॉल प्रतियोगिताओं में रजत पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय के प्राचार्य दिलीप सिंह राजपुरोहित ने बताया कि आईआईटी कानपुर में आयोजित केंद्रीय विद्यालय संगठन राष्ट्रीय खेलों में विद्यालय के विद्यार्थियों ने पूर्व खेल शिक्षक राजीव चौधरी एवं कोच अजय भादू के निर्देशन में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। अंडर-17 बालिका वर्ग में विद्यालय की माही मुस्कान, खुशी सांखला एवं अमिता जाट ने जयपुर संभाग की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर रजत पदक हासिल किया। वहीं अंडर-17 बालक वर्ग में विद्यालय के मानव कुमार, देवराज एवं अभिनव कुमार ने जयपुर संभाग की टीम में खेलते हुए राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभागिता की। प्राचार्य ने बताया कि विद्यालय के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में कुल 19 रजत पदक प्राप्त किए हैं। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ने खुशी जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *