

छात्रों ने किया बीएसएनएल टेलीफोन एक्सचेंज बीकानेर का शैक्षणिक भ्रमण
बीकानेर। राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज बीकानेर के तकनीकी संकाय के छात्रों द्वारा बीएसएनएल टेलीफोन एक्सचेंज, बीकानेर का शैक्षणिक भ्रमण किया गया। इस दौरान छात्रों ने टेलिकॉम उपकरणों की कार्यप्रणाली का प्रत्यक्ष अवलोकन किया और उनकी तकनीकी बारीकियों को समझा। इस शैक्षणिक भ्रमण के दौरान सहायक महाप्रबंधक (आंतरिक) श्री देवेन्द्र मीणा की टीम द्वारा ट्रांसमिशन प्रणाली, पावर प्लांट तथा बैटरी जैसे महत्वपूर्ण तकनीकी पक्षों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई एवं छात्रों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया।
