Bikaner Bikaner District Rajasthan साहित्य एवं कला

राजस्थानी कहानी संग्रह खुडपगो का हुआ लोकार्पण

राजस्थानी कहानी संग्रह खुडपगो का हुआ लोकार्पण
बीकानेर। हिन्दी और राजस्थानी के ख्यातनाम हस्ताक्षर डॉ. मनमोहन सिंह यादव के राजस्थानी कहानी संग्रह ‘खुडपगो’ पुस्तक पुस्तक का मुरलीसिंह यादव मेमोरियल प्रशिक्षण संस्थान, उदयरामसर, बीकानेर के सभाकक्ष में गुरूवार को भव्य लोकार्पण हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानन्द व्यास ने पुस्तक के शीर्षक से संबंधित अनेक प्रकार के रोचक उदाहरण बताए। उन्होंने कहा कि खुडपगो शब्द अपने आप में अनेक अनोखे भाव प्रकट करता है।
इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए जानकीनारायण श्रीमाली ने कहा कि इस कहानी संग्रह में मानवीय संवेदनाओं का विराट फलक देखने को मिलता है। उन्होंने कहा कि इस कहानी संग्रह में लोक संस्कृति के साथ-साथ मानवीय करूणा का अद्भूत सामंजस्य देखने को मिलता है। इस अवसर पर राजस्थानी भाषा के मर्मज्ञ शंकरसिंह राजपुरोहित ने कहा कि श्री यादव का रचना विन्यास बेजोड़ है। वे अन्नाराम सुदामा की विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं। साहित्यकार रवि राजपुरोहित ने ‘खुडपगो’ व ‘घूंसले की मैर’ की विस्तृत व्याख्या की। इस कार्यक्रम में भामाशाह बसन्त मल्ल एवं विशिष्ट अतिथि नरसीदान बिटठू ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम के अंत में डॉ. मनमोहन सिंह यादव ने राजस्थानी कहानी संग्रह ‘‘खुडपगो’’ की विस्तृत व्याख्या की।
इस मौके पर संस्थान के निदेशक कुलदीप यादव, महावीरसिंह यादव, आकाश यादव, महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. विनयकुमार शर्मा, श्रीमती प्रियंका यादव, अनिल यादव, रमेश बागड़ी, ओमप्रकाश यादव, मदनमोहन सारड़ा, विनोद यादव, राजेन्द्र यादव, यशराज यादव, ब्रह्मप्रकाश, ओमप्रकाश खींची, लालचन्द सिपाणी, महेन्द्रसिंह यादव, राहुल यादव की भी उपस्थिति रही। कार्यक्रम के मंच संचालन शिवशंकर रंगा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *