Bikaner Bikaner District Rajasthan

प्रसार का राज्य स्तरीय जनसंपर्क सम्मान समारोह कल

प्रसार का राज्य स्तरीय जनसंपर्क सम्मान समारोह कल
बीकानेर। पब्लिक रिलेशंस एंड एलाइड सर्विसेज एसोसिएशन (प्रसार) की ओर से राज्य स्तरीय जनसंपर्क सम्मान समारोह शनिवार सायं 4:15 बजे रानी बाजार औद्योगिक क्षेत्र स्थित जिला उद्योग संघ सभागार में आयोजित किया जाएगा। प्रसार अध्यक्ष डॉ. हरिशंकर आचार्य ने बताया कि समारोह में इस वर्ष का “घनश्याम गोस्वामी स्मृति लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड” जनसंपर्क विभाग के सेवानिवृत्त अतिरिक्त निदेशक गोपाल शर्मा को प्रदान किया जाएगा। वहीं “किशन कुमार व्यास ‘आजाद’ स्मृति जनसंपर्क रत्न अवार्ड” विभाग की पूर्व सहायक निदेशक वीना करमचंदाणी को अर्पित किया जाएगा। इसी प्रकार “दिनेश चंद सक्सेना स्मृति युवा जनसंपर्क कर्मी सम्मान” युवा जनसंपर्क अधिकारी सुरेन्द्र सामरिया (बगवाड़ा) को दिया जाएगा। डॉ. आचार्य ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल होंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास मौजूद रहेंगे, जबकि कवि-कथाकार राजेंद्र जोशी स्वागताध्यक्ष की भूमिका निभाएंगे। समारोह के दौरान बीकानेर स्थापना दिवस के अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय तथा निर्विकल्प फाउंडेशन द्वारा आयोजित इंस्टा वीडियो प्रतियोगिता “हरख बीकाणा” के विजेताओं का भी सम्मान किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *