Bikaner Bikaner District Rajasthan

बज्जू में आम आदमी पार्टी कार्यालय का उद्घाटन, संगठन विस्तार पर जोर

बज्जू में आम आदमी पार्टी कार्यालय का उद्घाटन, संगठन विस्तार पर जोर
बीकानेर। बज्जू तहसील में आम आदमी पार्टी के नए कार्यालय का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश सह-प्रभारी त्रिलोकदीप, प्रदेश महासचिव कीर्ति पाठक, बीकानेर जिला अध्यक्ष मोहन सिंह राठौड़, जिला महासचिव प्रोफेसर सलवीर समेजा तथा आप नेता राजेश बिश्नोई ने फीता काटकर कार्यालय का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से विभिन्न पदों पर नियुक्तियां भी की गईं। पलेंद्र मेघवाल को विधानसभा अध्यक्ष तथा तेजमल सिंह सोढ़ा, रामचंद्र बेनवाल एवं राकेश ईसरवाल को ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किया गया। बैठक में आगामी पंचायत एवं नगर निकाय चुनावों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि आम आदमी पार्टी गांव-गांव और ढाणी-ढाणी तक संगठन को मजबूत बनाकर जनता के मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगी तथा आगामी चुनावों में मजबूती के साथ भागीदारी सुनिश्चित करेगी। इस अवसर पर गणपत राम सिगार, गोरधनराम, शंकरलाल गोदारा, राजेंद्र नाई, ऋषुराम बिश्नोई, भालूराम सिगार, कविता बिश्नोई, शारदा बिश्नोई, सविता बिश्नोई, करणी सिंह राजपूत, सांग सिंह भाटी, राधाकिशन बिगड़, विकास पूनिया, रामकृष्ण दारा, हेतराम, रामकृष्ण जाट, शेर सिंह राजपूत सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *