Bikaner Bikaner District Rajasthan

सोमगिरि महाराज का पंचम निर्वाण दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया, ‘गुरु-तत्व’ पुस्तक का विमोचन

सोमगिरि महाराज का पंचम निर्वाण दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया, ‘गुरु-तत्व’ पुस्तक का विमोचन
बीकानेर। स्वामी संवित् श्रीसोमगिरि महाराज के पंचम निर्वाण दिवस पर श्रद्धा एवं भक्ति के साथ विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर पंडित नथमल पुरोहित द्वारा विधिवत पूजन एवं अभिषेक किया गया, जिसके पश्चात संत सभा का आयोजन हुआ। समारोह के दौरान ‘गुरु-तत्व’ पुस्तक का भी विमोचन किया गया। संत सभा में देशभर से पधारे संत-महात्माओं ने अपने विचार व्यक्त किए। इनमें स्वामी समानंदगिरि, स्वामी सदाशिवानंद, स्वामी कृष्णानंद सरस्वती, हरिओम गिरि, नारायण भारती तथा स्वामी महावीर यति सहित अन्य संतों ने आध्यात्मिक प्रवचन दिए। इस दौरान विमर्शानंदगिरि महाराज ने कहा कि गुरु तत्व देश, काल और वस्तु की सीमाओं से परे होता है, इसलिए वह हर स्थान, हर समय और हर वस्तु में विद्यमान है। कार्यक्रम में भजन संध्या का भी आयोजन किया गया, जिसमें राजेंद्र जोशी, बजरंग प्रजापत, सीताराम कुमावत, ओम घारू, मखन्न घारू, सावित्री कौशिक, कमला, बीना कंवर, जानकी शर्मा, सुशीला व्यास एवं कविता शर्मा सहित अनेक कलाकारों ने भक्ति रस से सराबोर प्रस्तुतियां दीं। आयोजकों के अनुसार 23 से 25 अप्रैल तक ‘शिव-तत्व’ विषय पर संतों द्वारा विशेष प्रवचन श्रृंखला भी आयोजित की जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के भाग लेने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *