Bikaner Bikaner District Rajasthan

उद्योग प्रतिनिधिमंडल ने पासवान से की मुलाकात, फूड इंडस्ट्री के विकास पर हुई चर्चा

उद्योग प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से की मुलाकात, फूड इंडस्ट्री के विकास पर हुई चर्चा
बीकानेर। बीकानेर जिला उद्योग संघ के प्रतिनिधिमंडल ने भारत सरकार के खाद्य प्रसंस्करण एवं उद्योग मंत्री चिराग पासवान से मुलाकात कर बीकानेर की फूड इंडस्ट्री एवं कृषि प्रसंस्करण उद्योगों के विकास और विस्तार को लेकर विस्तार से चर्चा की। उद्योगपति हनुमान झंवर ने बताया कि बीकानेर देश का प्रमुख फूड इंडस्ट्री हब है, जहां कृषि आधारित उद्योगों की लंबी श्रृंखला मौजूद है। यहां के खाद्य उत्पाद न केवल देशभर में बल्कि विदेशों में भी अपनी विशेष पहचान बना चुके हैं। प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री से आग्रह किया कि वे बीकानेर का दौरा कर उद्योग एवं व्यापार जगत से जुड़े लोगों के साथ सीधा संवाद करें, ताकि स्थानीय उद्योगों को आ रही समस्याओं का समाधान निकालते हुए उनके विकास और विस्तार को नई दिशा दी जा सके। इस पर मंत्री चिराग पासवान ने शीघ्र ही बीकानेर आने और उद्योग प्रतिनिधियों के साथ विस्तृत चर्चा करने का आश्वासन दिया। यह पहल क्षेत्र के औद्योगिक विकास के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *