Bikaner Bikaner District Rajasthan

सोमगिरि महाराज का पंचम निर्वाण दिवस कल


बीकानेर। श्रीलालेश्वर महादेव मंदिर में परम पूज्य स्वामी संवित् श्रीसोमगिरि महाराज का पंचम निर्वाण दिवस श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर समाधि मंदिर में नथमलजी पुरोहित द्वारा विधिवत पूजन एवं अभिषेक किया जाएगा। कार्यक्रम के अंतर्गत संत सभा का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें देशभर से पधारने वाले संत-महापुरुष अपने आशीर्वचन एवं प्रवचनों से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। संत सभा में स्वामी विशोकानंद भारती, स्वामी भूमानंद सरस्वती, स्वामी दिनेशगिरि, स्वामी सुबोधगिरि, स्वामी हरिओमगिरि, स्वामी कृष्णानन्द सरस्वती, स्वामी सदाशिवानंद, स्वामी सरजूदास तथा शिवशक्तिनाथ जी महाराज सहित अनेक संत-महापुरुषों की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। इस धार्मिक आयोजन में श्रद्धालु बड़ी संख्या में भाग लेकर संतों के प्रवचनों का लाभ उठाएंगे तथा आध्यात्मिक वातावरण में भक्ति-भाव से सराबोर होंगे। कार्यक्रम को लेकर मंदिर परिसर में विशेष तैयारियां की जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *