Bikaner Bikaner District Rajasthan

समाजोपयोगी शिविर का समापन

????????????

बीकानेर। शांति विद्या निकेतन माध्यमिक विद्यालय की करुणा क्लब इकाई और नेशनल ग्रीन कोर इको क्लब तथा राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित समाजोपयोगी शिविर का समापन सोमवार को हुआ। कार्यक्रम संयोजक रमेश कुमार मोदी ने बताया कि यह पांच दिवसीय कार्यक्रम विद्यार्थियों को वेस्ट टू बेस्ट थीम, गीत गायन, मानसिक विकास से उभरते खेल एवं शैक्षणिक भ्रमण करवा कर ज्ञानार्जन के साथ पूर्ण हुआ। इस शिविर के प्रथम दिवस वेस्ट टू बेस्ट थीम के माध्यम से कार्यक्रम का उद्घाटन सेवानिवृत अध्यापक गौरी शंकर गहलोत ने अमृत धारा एवं अपने गीतों के माध्यम से किया। द्वितीय दिवस में सभी विद्यार्थियों को विभिन्न स्थानों पर शैक्षणिक भ्रमण करवाया गया जिसमें विद्यार्थियों को मेडिकल कॉलेज जिसमें विभागाध्यक्ष एनाटोमी विभाग श्रीमान डॉ राकेश मणि, प्रोफेसर डॉ के आर मीणा एवं वर्तमान विद्यार्थी डॉ रोहित दैय्या, डॉ पायल दैय्या, वेटरनरी कॉलेज में डॉ पंकज कुमार थानवी, निदेशालय राजस्थान राज्य अभिलेखागार में डॉ श्री मनीष मोदी, उर्मूल डेयरी में श्रीमान हरीश जी तथा राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड का मंडल प्रशिक्षण केंद्र देवीकुंड सागर में श्रीमान देवानंद जी पुरोहित का विशेष सहयोग विद्यार्थियों एवं विद्यालय को प्राप्त हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *