


बीकानेर। श्रीलालेश्वर महादेव मंदिर शिवमठ शिवबाड़ी में दिनांक 26 फरवरी, शुक्रवार, फाल्गुन कृष्ण-त्रियोदशी को महाशिवरात्रि महोत्सव परम पूज्य स्वामी संवित् श्रीसोमगिरिजी महाराज के शिष्य मंदिर अधिष्ठाता पूज्य स्वामी श्री विमर्शानंदगिरि जी महाराज के सान्निध्य में मनाया जाएगा। प्रातः 6ः00 बजे नित्य आरती के पश्चात् 8ः30 बजे महाशिवरात्रि व्रत संकल्प-ग्रहण शिवपूजन होगा। सायं 7ः00 बजे महाआरती के पश्चात् 7ः30 से 10ः30 बजे प्रथम याम शिवपूजन, रात्रि 10ः45 से 12ः30 बजे द्वितीय याम शिवपूजन, मध्य रात्रि 12ः45 से 2ः30 बजे तृतीय याम शिवपूजन तथा 2ः45 से 4ः30 बजे चतुर्थ याम शिवपूजन होगा।
रात्रि को चारों यामों की पूजामें शामिल होने वाले भक्तों हेतु प्रत्येक याम में शिव एवं शिव परिवार का षोडशोपचार से अभिषेक व पूजन किया जाएगा। तत्पश्चात् प्रातः 5ः00 बजे महानीराजन आरती होगी तथा प्रतिदिन प्रातः आरती 6ः00 बजे की जाएगी तत्पश्चात् प्रसाद वितरण किया जाएगा। पूज्य स्वामी जी महाराज ने कहा कि वर्षभर महोदव का पूजन करने का जो लाभ मिलता है, शिव पुराण के अनुसार वह लाभ महाशिवरात्रि पर्व पर चारों यामों की शास्त्र के अनुसार शिव व शिव परिवार का पूजन करने पर मिल जाता है।
मानव प्रबोधन प्रन्यास के विजेन्द्र सिंह भाटी के अनुसार महाशिवरात्रि के इस महोत्सव हेतु पूज्य स्वामी जी महाराज के सान्निध्य में सभा का आयोजन किया गया, जिसमें ब्रजगोपाल व्यास, हरीशचंद्र शर्मा, बजरंगलाल शर्मा, राजकुमार कौशिक, अर्जुननाथ सिद्ध, भवानीशंकर व्यास, कन्हैयालाल पंवार, हरनारायण खत्री, हरिओम् पूंज, साकेत शर्मा, सुनील सोनी, रूप सिंह भाटी, बजरंगलाल प्रजापत, धनश्याम स्वामी, राजीव मित्तल, रमेश जोशी, रमेश शर्मा, विजय सिंह राठौड़, नंदकिशोर भाटी, नंदू सिंह शेखावत, योगेश शर्मा, जगदीश कुमावत, प्रह्लाद, श्रीभगवान्, कुणाल, लक्की अंगद, निश्चल, मनदीप, जयदीप, हर्षवर्धन सहित साधकों एवं कार्यकत्ताओं को विभिन्न उत्तरदायित्व भी दिए गएं। इस उपलक्ष मंे संपूर्ण मंदिर परिसर को रंगबिरंगी रोशनी व पताकाओं से सजाया जाएगा। इस हेतु जिला पुलिस तथा प्रशासन को पुलिस जाप्ता मय महिला पुलिस व यातायात सुरक्षा व्यवस्था हेतु सहयोग मांगा गया है, ताकि दशर्नाथियों को असुविधा न हों।
