Bikaner Bikaner District Rajasthan

सामाजिक सौहार्द कायम करना होगा

सामाजिक सौहार्द कायम करना होगा
बीकानेर। जिला देहात कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की जिला स्तरीय बैठक जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में मोहम्मद अकरम की अध्यक्षता में तथा प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के बीकानेर जिला प्रभारी परमप्रीत सिंह बराड़ व सहप्रभारी बाबू हुशैन, जिला कांग्रेस कमेटी देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग के सानिध्य में संगठन सृजन अभियान की आयोजित हुई। बैठक में सर्व अकरम ने जिला स्तरीय संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए उपयोगी सुझाव दिए। परमप्रीत सिंह बराड़ ने कहा कि अल्पसंख्यक विभाग को मजबूत करना है। बिशनाराम सियाग ने अल्पसंख्यक समुदाय जिस जगह ओर इज्जत का हकदार है उसे दिलाने के लिए हम हमेशा आपके साथ है और हमेशा तत्पर रहेंगे। इस मौके पर अलीशेर, फारूक शाह, अमजद चैहान, अमजद कुरैशी, आरमान कौहरी, आरिज खां, आरिफ हुसैन सुलेमानी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *