

नेत्र चिकित्सा एवं शल्य चिकित्सा शिविर का आयोजन
बीकानेर। माहेश्वरी सदन के तत्वावधान में, प्रीति क्लब, थिरानी परिवार एवं रोटरी क्लब द्वारा संचालित आचार्य श्री नानेश रोटरी नेत्र चिकित्सालय के संयुक्त तत्वावधान में नेत्र जांच एवं शल्य चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। विजय कुमार थिरानी ने बताया कि यह 9वां शिविर स्व. मोहनलाल जी थिरानी की स्मृति में लगाया गया। शिविर में 235 लोगों की नेत्र जांच की गई, जिनमें से 23 मरीजों का चयन मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए हुआ। वहीं 8 मरीज ब्लड प्रेशर, शुगर जैसी बीमारियों के कारण ऑपरेशन हेतु अनुपयुक्त पाए गए। चयनित मरीजों का 21 सितम्बर को आचार्य श्री नानेश रोटरी नेत्र चिकित्सालय में निःशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा तथा उन्हें दवाइयाँ और चश्मे भी निःशुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे।
