Bikaner Bikaner District

 विकास योजनाओं का सामाजिक अंकेक्षण 28 अप्रैल को

image description

 विकास योजनाओं का सामाजिक अंकेक्षण 28 अप्रैल को
बीकानेर सामाजिक लेखा परीक्षा जवाबदेही एवं पारदर्शिता समिति के निर्देश अनुसार वर्ष 2024- 25 के कार्यों की द्वितीय 6 माही का प्रथम सामाजिक अंकेक्षण 28 अप्रैल को किया जाएगा। राज्य सरकार के निर्देशानुसार प्रथम चरण में जिले की 44 ग्राम पंचायतों का सामाजिक अंकेक्षण किया जाएगा। इसके लिए राज्य स्तर से समिति के सदस्यों का चयन और प्रशिक्षण आदि पूर्ण हो चुके हैं। आगामी 28 अप्रैल से पूर्व छह दिवस बीआरपी एवं जीआरपी सम्बन्धित ग्राम पंचायत में रहेंगे तथा राज्य सरकार की योजनाओं के तहत हुए कार्यों का मौके पर भौतिक सत्यापन करेंगे। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री सोहनलाल ने बताया कि जिले में महात्मा गांधी नरेगा, स्वच्छ भारत मिशन(ग्रामीण) प्रधानमंत्री स्वरोजगार योजना, समग्र शिक्षा, 15वां वित्त आयोग, पेंशन योजना, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की योजनाओ के तहत हुए कार्यों का सामाजिक अंकेक्षण किया जाएगा। मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने विकास अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा है कि समस्त ग्राम पंचायतें ग्राम सभा से पूर्व अपना रिकॉर्ड अपडेट कर लें तथा योजनाओं की जानकारी हेतु वॉल पेंटिंग का कार्य भी पूर्ण करवाएं। समिति सदस्य सामाजिक अंकेक्षण की रिपोर्ट सम्बन्धित ग्राम सेवक को देंगे। सामाजिक अंकेक्षण का मुख्य उद्देश्य राज्य सरकार की योजनाओं के सफल क्रियान्वयन व कार्यों की पारदर्शिता को आम जनता तक पहुंचाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *