Bikaner Bikaner District

उप क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय द्वारा कैंपस प्लेसमेंट शिविर आयोजित

उप क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय द्वारा कैंपस प्लेसमेंट शिविर आयोजित
बीकानेर। उप-क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय डेरा गुरुवार को चौपड़ा कटला स्थित मॉडकैम्पस प्लैसमेंट शिविरल कॅरियर सेंटर में बेरोजगार आशार्थियों के लिए कैम्पस प्लैसमेंट शिविर का आयोजन किया गया।
उप क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय के उप निदेशक हरगोबिंद मित्तल ने बताया कि शिविर में लगभग 300 बेरोजगार आशार्थियों ने भाग लिया। रोजगार अधिकारी चौधरी दिनेश कुमार ने कैम्पस प्लैसमेंट शिविर के उद्धेश्यों एवं इससे होने वाले लाभ की जानकारी दी। सहायक प्रोग्रामर राजेश पारीक एवं रितेश आचार्य ने सामूहिक वार्ता एवं काउन्सिलिंग के माध्यम से प्रार्थियों को बायोडेटा एवं नियमबद्ध रिज्यूम बनाने का तरीका बताया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में टेक्नीकल क्षेत्रों में सुदृढ होने की आवश्यकता है तथा इसमें रोजगार की भी अपार संभावनाएं हैं।
शिविर में निजी क्षेत्र के संस्थानों रामदेव इंडस्ट्रीज प्राईवेट लिमिटेड, प्रमकोश आउटसोर्स सर्विसेज प्राईवेट लिमिटेड तथा एन.आई.आई.टी. लिमिटेड (आईसीआईसीआई बैंक) द्वारा विभिन्न पदों के लिए साक्षात्कार लिये जाकर से कुल 51 प्रार्थियों का प्राथमिक चयन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *