Bikaner Bikaner District

कुशल नेतृत्व करने वाले समाज को आगे ले जाते है

कुशल नेतृत्व करने वाले समाज को आगे ले जाते है
बीकानेर। सामाजिक सरोकारों की अग्रणी संस्था कल्याण फाउंडेशन ऑफ इंडिया, शाकद्वीपीय ब्राह्मण बंधु चेरिटेबल ट्रस्ट, भाई बंधु चेरिटेबल ट्रस्ट, (के. एस.बी.) ग्रुप द्वारा तीन का नव उत्तरदायित्व मिलने पर कल्याण फाउंडेशन ऑफ इंडिया के मुख्य कार्यालय में सम्मान किया गया। राजस्थान ब्राह्मण महासभा के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष मुकेश शर्मा, रेलवे सलाहकार समिति में नव नियुक्त सदस्य नरसिंह सेवग, वरिष्ठ अधिवक्ता राधेश्याम सेवग को राज्य सरकार द्वारा पीपी नियुक्त करने पर शाकद्वीपीय समाज में खुशी का माहौल बना है। तीन युवाओं को सक्रियता के आधार पर नई जिम्मेदारी मिलने पर उनका सम्मान किया गया। कल्याण फाउंडेशन ऑफ इंडिया की निदेशक कामिनी भोजक ने कहा कि कुशल नेतृत्व और कर्तव्यनिष्ठा से परिपूर्ण व्यक्ति जब सार्वजनिक जीवन में नए आयाम स्थापित करता है तो समाज को उससे मजबूती मिलती है। इस अवसर पर शाकद्वीपीय बंधु ट्रस्ट अध्यक्ष आर के शर्मा, बीकानेर शाकद्वीपीय समाज अध्यक्ष दयाशंकर शर्मा, सत्यदेव शर्मा खुश भोजक, जैनेंद्र शर्मा, भगवती प्रसाद गौड़, सरोज शर्मा, नताशा वत्सस सहित ग्रुप के सम्मानित सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *