

वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत विभिन्न कार्यों का शिलान्यास 15 को
बीकानेर। जल संसाधन और जल संसाधन (आयोजना) विभाग मंत्री श्री सुरेश सिंह रावत 15 जून को सायं 6ः30 बजे बीकानेर पहुंचेंगे और सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे।
श्री रावत 16 जून को प्रातः 8ः30 बजे सर्किट हाउस में विभागीय बजट घोषणाओं में प्रस्तावित और प्रगतिरत कार्यों की समीक्षा बैठक लेंगे। प्रातः 9ः30 बजे सर्किट हाउस से प्रस्थान कर डिग्गी 13 एसएचएम जाएंगे तथा यहां वंदे गंगाजल संरक्षण जन अभियान के तहत विभिन्न पैकेज कार्यों का लोकार्पण करेंगे। प्रातः 11 बजे यहां से प्रस्थान कर आरडी 750 इंदिरा गांधी मुख्य नहर एस्केप रिजर्वायर-खाजूवाला पहुंचेंगे तथा आरडी 750 इंदिरा गांधी मुख्य नहर एस्केप रिजर्व वायर का निरीक्षण करेंगे। यहां से दोपहर 12ः30 बजे प्रस्थान कर आरडी 858/860 इंदिरा गांधी मुख्य नहर कोलायत पहुंचेंगे तथा वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के तहत वीर तेजाजी लिफ्ट के स्प्रिंकलर कार्यों और स्काडा प्रणाली कार्यों का शिलान्यास करेंगे। दोपहर 1ः30 बजे यहां से प्रस्थान कर बज्जू केनाल कॉलोनी पहुंचेंगे तथा यहां से दोपहर 3 बजे जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
