Bikaner Bikaner District Rajasthan

खड़गे से मिले सियाग, कांग्रेस संगठन को लेकर की चर्चा

खड़गे से मिले सियाग, कांग्रेस संगठन को लेकर की चर्चा
बीकानेर। जिला कांग्रेस कमेटी देहात के अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की। इस दौरान बीकानेर जिले में कांग्रेस संगठन की वर्तमान स्थिति, पार्टी की आगामी रणनीति, कार्यकर्ताओं की भूमिका तथा जिले से जुड़े विभिन्न राजनीतिक एवं जनहित के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। सियाग ने खड़गे को बीकानेर जिले में संगठनात्मक गतिविधियों एवं कार्यकर्ताओं की सक्रियता से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ आमजन की समस्याओं को लेकर लगातार संघर्ष कर रहे हैं और जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने का कार्य कर रहे हैं। मुलाकात के दौरान आगामी समय में संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा आमजन से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता के साथ उठाने को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ। सियाग ने कहा कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं और अपेक्षाओं को समझते हुए संघर्षरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *