Bikaner Bikaner District Rajasthan

राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी में बीकानेर की खुशबू रघुवंशी को प्रतिष्ठित अवार्ड

राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी में बीकानेर की खुशबू रघुवंशी को प्रतिष्ठित अवार्ड
बीकानेर। बीकानेर की युवा कलाकार खुशबू रघुवंशी ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी कला प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए शहर का नाम रोशन किया है। चंडीगढ़ प्रशासन के संस्कृति विभाग एवं चंडीगढ़ ललित कला अकादमी की ओर से आयोजित वार्षिक कला प्रदर्शनी में उनकी उत्कृष्ट कलाकृति के लिए उन्हें प्रतिष्ठित अवार्ड से सम्मानित किया गया। पंजाब कला भवन में आयोजित सम्मान समारोह में पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने खुशबू रघुवंशी को पुरस्कार प्रदान किया। समारोह में संस्कृति सचिव डॉ. सैयद आबिद रशीद शाह सहित कला जगत से जुड़ी अनेक प्रतिष्ठित हस्तियां मौजूद रहीं। खुशबू रघुवंशी को यह सम्मान प्रोफेशनल कैटेगरी (व्यावसायिक वर्ग) में उनकी चर्चित कलाकृति ‘इट्स टाइम’ के लिए प्रदान किया गया। पुरस्कार के रूप में उन्हें अकादमी ट्रॉफी, प्रमाण-पत्र एवं 50 हजार रुपये की नकद राशि प्रदान की गई। खुशबू की कलाकृति ने वार्षिक कला प्रदर्शनी में निर्णायकों का ध्यान आकर्षित किया और उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर अपनी कला प्रतिभा को स्थापित करने का महत्वपूर्ण अवसर मिला। उनकी इस उपलब्धि को बीकानेर की कला परंपरा और यहां के कलाकारों की रचनात्मक क्षमता के लिए भी गौरवपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। खुशबू रघुवंशी की इस राष्ट्रीय स्तर की सफलता पर बीकानेर के कला प्रेमियों, परिजनों, मित्रों एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल कलात्मक भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *