

पर्यावरण संरक्षण को लेकर धरना जारी, 267वें दिन भी डटे रहे कार्यकर्ता
बीकानेर। पर्यावरण संघर्ष समिति के तत्वावधान में चल रहा धरना गुरुवार को 267वें दिन भी जारी रहा। वहीं खेजड़ला रोही (नोखा दईया) में चल रहा धरना भी 632 दिन पूरे कर चुका है। धरने पर बैठे सज्जन कुमार बेनीवाल ने कहा कि वर्तमान समय में शुद्ध पर्यावरण और विश्व शांति सबसे अहम मुद्दे बन चुके हैं। उन्होंने कहा कि स्वच्छ पर्यावरण मानव जीवन की बुनियादी आवश्यकता है, इसलिए सभी को मिलकर वनस्पति संरक्षण की दिशा में पहल करनी चाहिए। इस दौरान मनोहर सिंह लूणा के नेतृत्व में सेवानिवृत्त पुलिस कल्याण संस्थान बीकानेर के पदाधिकारियों ने धरना स्थल पर पहुंचकर समर्थन दिया। उनके साथ असगर मोहम्मद, किशन लाल चौहान, अनोप सिंह, मेघसिंह, मोतीराम, सुखदेव व्यास, रामगोपाल राजपुरोहित और जगमाला राम बिस्सु सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। धरना स्थल पर गिरधारी कूकणा, शिवदान मेघवाल, शान्तिलाल सेठिया, रामगोपाल बिशनोई, कृष्ण कुमार बिशनोई, हरिराम खीचड़, रामदेव मेघवाल, सज्जन कुमार बेनीवाल, कपिल गौड़, सुगनाराम चौधरी, हेतराम बिशनोई, बलराम मेघवाल (पूर्व सरपंच), रामकरण मेघवाल, सत्यनारायण कुलड़िया, प्रभुदयाल गोदारा, जीसुखराम गोदारा, कॉमरेड मूलचंद खत्री, रामसिंह राहड़, धर्मपाल मंडा, हनुमान महिया, हरमत अली, सरजू गहलोत, सरदार दरबारा सिंह, हरचंद खीचड़, मोखराम धायल, मूलाराम लेघा, हीरू खां टावरी, एजाज पठान, हुसैन हिन्दुस्तानी और केदार खत्री सहित कई लोग उपस्थित रहे। धरने के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता का संदेश लगातार जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है।
