Bikaner Bikaner District Rajasthan

साइबर अपराधों से बचाव को लेकर जागरूकता कार्यशाला आयोजित

Screenshot

साइबर अपराधों से बचाव को लेकर जागरूकता कार्यशाला आयोजित
बीकानेर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रतीक यादव रहे। उन्होंने अपने संबोधन में साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों पर चिंता व्यक्त करते हुए डिजिटल प्लेटफॉर्म का सुरक्षित उपयोग करने के महत्वपूर्ण उपाय बताए। साथ ही उन्होंने लोगों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना संबंधित अधिकारियों को देने की अपील की। कार्यशाला में न्यायिक मजिस्ट्रेट दिव्यांश मीणा एवं श्रीनाथ भी उपस्थित रहे। उन्होंने साइबर अपराधों से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी तथा इससे बचाव के लिए आवश्यक सावधानियों के बारे में जागरूक किया। कार्यक्रम के माध्यम से उपस्थित लोगों को साइबर सुरक्षा के प्रति सजग रहने और डिजिटल दुनिया में सावधानी बरतने का संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *