Bikaner Bikaner District Rajasthan

एसआईआरः बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र में 26 और 27 को होंगे विशेष शिविर

image description

एसआईआरः बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र में 26 और 27 को होंगे विशेष शिविर
बीकानेर। मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर 26 और 27 नवंबर को विशेष शिविर लगाए जाएंगे। बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र की निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी और उपखंड अधिकारी सुश्री महिमा कसाना ने बताया कि शिविर के दौरान गणना प्रपत्रों को डिजिटाइज्ड करने का कार्य किया जाएगा। इसके मद्देनजर उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय को निर्देश दिए हैं कि संबंधित विद्यालयों अथवा स्थानों के कार्मिकों एवं आसपास के विद्यालयों के कार्मिकों को शिविर संबंधित क्षेत्र में मतदाताओं से गणना पत्र भरवाकर संबंधित सुपरवाइजर को उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि जिन कार्मिकों की ड्यूटी अर्द्धवार्षिक परीक्षाओं में है, वे कार्मिक परीक्षा आरम्भ होने से पूर्व तथा इसकी समाप्ति के बाद तथा अन्य कार्मिक पूर्ण दिवस यह कार्य करेंगे।सुश्री कसाना ने बताया कि यह शिविर रामपुरा बस्ती की गली नं.2 के पशु चिकित्सालय के पास, मुक्ता प्रसाद काॅलोनी स्थित गोविंद भवन, रामपुरा बस्ती स्थित गली नं. 17 के रुकमणी उच्च प्राथमिक विद्यालय, राउमावि इगानप काॅलोनी, कैलाशपुरी मैन मार्किट, एमएस काॅलेज के सामने स्थित राजकीय सावित्री बाई फुले कन्या छात्रावास, चौखुंटी स्थित राउमावि गिन्नाणी पंवारसर, जूनागढ़ के पास स्थित महिला मंडल बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में यह शिविर होंगे।
इसी प्रकार शहीद मेजर पूर्ण सिंह राजकीय फोर्ट उच्च माध्यमिक विद्यालय, नगर निगम, राजकीय शहीद मेजर जेम्स थाॅमस उच्च माध्यमिक विद्यालय, राउमावि सादुलगंज, राजकीय डूंगर महाविद्यालय, सिंथेसिस कोचिंग सेंटर, राउमावि शिवबाड़ी, इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज रामपुरिया काॅलेज, स्टारट्रेक उमावि खतुरिया काॅलोनी, खेरपुर भवन, आयकर भवन, राउमावि गोगागेट बांद्राबास, एसके माॅडल स्कूल गली नं. 12 घोबी तलाई, ब्लाॅसम इंटरनेशनल स्कूल जयपुर रोड, राउमावि रिडमलसर सिपाहियान तथा कार्यालय अधिशाषी अभियंता जिला खंड द्वितीय पानी की टंकी रानी बाजार में शिविर होंगे। उन्होंने बताया कि राउमावि कायमनगर घड़सीसर, खादी मंदिर रानी बाजार, राउमावि इंद्रा काॅलोनी, राउप्रावि सुभाषपुरा, राउप्रावि कोरियो का बास, शिवकामा पशु चिकित्सालय गोगागेट, श्री जैन पीजी काॅलेज, सेठ भैरूदान चोपड़ा राउमावि गंगाशहर, राजकीय बालिका बोथरा उमावि गंगाशहर, क्षेत्रीय कार्यालय दक्षिण नगर परिषद भवन गंगाशहर, राउमावि उदयरामसर, राउप्रावि किशमीदेसर, संस्कार स्कूल वल्लभ गार्डन, सामुदायिक भवन जेएनवी चर्च के पास सेक्टर 7, राजकीय महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान अम्बेडकर काॅलोनी तथा राउप्रावि दक्षिण विस्तार पवनपुरी में शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *