Bikaner Bikaner District Rajasthan

पेपर कवर एवं फाइल मेकिंग प्रशिक्षण संपन्न

पेपर कवर एवं फाइल मेकिंग प्रशिक्षण संपन्न
बीकानेर। आरसेटी में एसेंशियल पेपर कवर, लिफ़ाफ़ा एवं फाइल मेकिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का सोमवार को समापन हुआ। प्रशिक्षण ग्रामीण क्षेत्र की युवतियों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया, जिससे उन्हें निःशुल्क कौशल विकास का अवसर प्रदान कर आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाया जा सके। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को पेपर कवर, विभिन्न प्रकार के लिफ़ाफ़े, ऑफिस उपयोगी फाइलें, सामग्री की कटिंगदृफिनिशिंग, डिजाइनिंग, मूल्य निर्धारण तथा उत्पादों की मार्केटिंग से जुड़ी व्यावहारिक जानकारी दी गई। प्रशिक्षण का उद्देश्य युवतियों को छोटे उद्यम शुरू करने में सक्षम बनाना तथा उन्हें घर बैठे कार्य करने योग्य दक्षता विकसित करना था, जिससे वे अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत कर सकें। समापन कार्यक्रम में आरसेटी निदेशक रूपेश शर्मा, अभिषेक माथुर तथा किशोर पारीक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *