

गाता रहे मेरा दिल 26 सितंबर को
बीकानेर। अमन कला केंद्र द्वारा 26 सितम्बर को टाऊन हॉल मैं शाम 7 बजे गायिका लता मंगेशकर के 96वीं व देव आनंद की 102वी जयंती के अवसर पर रंगारंग फिल्मी गीतों का कार्यक्रम गाता रहे मेरा दिल आयोजित किया जायेगा। संस्था के अध्यक्ष एम रफीक कादरी ने बताया की कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अरविन्द मिढ़ा उपाध्यक्ष शहर कांग्रेस कमेटी होंगे तथा अध्यक्षता एन डी रंगा अध्यक्ष सखा संगम करेंगे। विशिष्ट अतिथि एम आर मुगल, मो सदीक चैहान डॉ राकेश रावत समुद्र सिंह राठौड़ डॉ दिनेश शर्मा डॉ प्रवीण चतुर्वेद, डॉ योगेश साध डॉ भूपेंद्र तिवाड़ी डॉ हिमांशु दाधीच एम आर कुकरेजा होंगे। संस्था सचिव अनवर अजमेरी ने बताया कि बीकानेर के जाने माने गायक कलाकार लता मंगेशकर के गाये व देव आनंद पर फिल्माए गीत पेश करेंगे।
