

नानी बाई रो मायरौ कथा 28 सितम्बर से
बीकानेर। भक्त और भगवान के अनूठे समर्पण भाव पर आधारित ‘नानी बाई रो मायरो’ कार्यक्रम का पहला न्यौता नगर सेठ लक्ष्मीनाथ भगवान को दिया गया। श्रीमाली ब्राहमण समाज द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में पूरे शहर को आमंत्रित करते हुए अध्यक्ष इन्द्रा दवे ने कहा कि भगवान कृष्ण एवं भक्त नरसी मेहता के कथानक पर आयोजित इस कार्यक्रम के आयोजन से पूर्व नगर सेठ लक्ष्मीनाथ जी को न्यौत कर कार्यक्रम की सफलता हेतु आर्शीवाद प्राप्त किया गया है। महिला मण्डल प्रवक्ता एवं सह सचिव सुनीता श्रीमाली ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत नवरात्रा में नारी शक्ति ने पहल करते हुए तीन दिवसीय नानी बाई रो मायरो भक्तिमय कार्यक्रम आयोजित किया गया है। 28 से 30 सितम्बर तक आयोजित होने वाले इस पावन अवसर पर कलश यात्रा एवं कई सजीव झांकिया निकाली जाएगी। इस मौके पर इन्द्रा दवे, सुनिता श्रीमाली, ऋतु दवे, गायत्री श्रीमाली, निर्मला दवे, गायत्री व्यास, अनु श्रीमाली, चित्रबाला आदि महिला सदस्य उपस्थित रही।
