

मेवों व पुष्पों से सजा श्याम मंदिर
बीकानेर। जलझूलनी एकादशी के उपलक्ष्य में बीकानेर स्थित श्याम मंदिर में मंगलवार को भव्य श्रृंगार किया गया। प्रन्यास के अध्यक्ष के.के. शर्मा एवं कोषाध्यक्ष ओम जिंदल ने बताया कि इस विशेष अवसर पर मंदिर को दिल्ली से मंगवाए गए मेवों एवं पुष्पों से सजाया गया। इस आकर्षक श्रृंगार को मुख्य पुजारी चेतन शर्मा एवं किशन जोशी ने सम्पन्न कराया। कार्यक्रम के दौरान सुप्रसिद्ध भजन प्रवाहक राकेश सोनी द्वारा प्रस्तुत ताली संकीर्तन ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। भजनों की मधुर धुन पर भक्तगण झूम उठे और मंदिर परिसर “श्याम नाम“ के जयकारों से गूंज उठा।
