Bikaner Bikaner District Rajasthan

प्रदीप शर्मा साहित्य सम्मान एवं पुरस्कार राजेन्द्र स्वर्णकार को

image description

प्रदीप शर्मा साहित्य सम्मान एवं पुरस्कार राजेन्द्र स्वर्णकार को
बीकानेर। हिंदी साहित्य संसद, चूरू द्वारा साहित्य सृजन एवं अन्य ललित कलाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान हेतु वर्ष 2025 का ’जनकवि प्रदीप शर्मा साहित्य सम्मान एवं पुरस्कार’ बीकानेर के लोकप्रिय कवि, गीत-ग़ज़लकार, गायक, राजेन्द्र स्वर्णकार को अर्पित किया जायेगा। यह सम्मान संसद द्वारा हिंदी दिवस 14 सितंबर 2025 के अवसर पर चूरू में आयोजित होने वाले गरिमामय सम्मान समारोह में प्रदान किया जायेगा। कवि-कथाकार राजाराम स्वर्णकार ने बताया कि हमारे शहर के हरदिल अजीज, मीठे सुरों के गायक राजेन्द्र स्वर्णकार ने लगभग तीन हज़ार गीत, ग़ज़ल, नवगीत, कवित्त, कुंडलियां, हरिगीतिकाएं, सवैये, दोहे, सोरठे सहित विविध मात्रिक/ वर्णिक छंद, मुक्तक एवं कविताओं का सृजन किया है लगभग दो सौ से अधिक स्वयं की मौलिक धुनों का निर्माण किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *