Bikaner Bikaner District Rajasthan

श्री नवाह्न परायण पाठ 17 मई से, पोस्टर विमोचन संतों के सानिध्य में सम्पन्न

श्री नवाह्न परायण पाठ 17 मई से, पोस्टर विमोचन संतों के सानिध्य में सम्पन्न
बीकानेर। धार्मिक एवं आध्यात्मिक चेतना के प्रसार के उद्देश्य से मानस प्रचार समिति, लखोटिया चौक के तत्वावधान में आगामी 17 से 25 मई तक स्थानीय नृसिंह सत्संग उद्यान में श्री नवाह्न परायण पाठ का भव्य आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर गुरुवार को कथा स्थल पर संत सर्वेश्वरनंद महाराज के करकमलों से पोस्टर का विमोचन किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं एवं समिति पदाधिकारियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। समिति अध्यक्ष राजेश चूरा ने बताया कि नौ दिवसीय इस संगीतमय धार्मिक आयोजन में जोधपुर के प्रसिद्ध कथावाचक पं. गिरधर गोपाल एवं सुशील आसोपा द्वारा प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 7 बजे तक श्री नवाह्न परायण पाठ का वाचन किया जाएगा। कथा के दौरान प्रतिदिन एक पाठ का संगीतमय एवं भावपूर्ण प्रस्तुतीकरण होगा, जिससे श्रद्धालु आध्यात्मिक रस में सराबोर होंगे। समिति सचिव राजेंद्र पुरोहित ने जानकारी देते हुए बताया कि आयोजन के शुभारंभ से पूर्व एक विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह शोभायात्रा एम.एम. खेल मैदान के पास स्थित राम मंदिर से रवाना होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः कथा स्थल नृसिंह सत्संग उद्यान पहुंचेगी। शोभायात्रा में धार्मिक झांकियां, भजन मंडलियां एवं श्रद्धालुओं की भागीदारी आकर्षण का केंद्र रहेगी। उन्होंने बताया कि आयोजन में बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं एवं मंडलियों के लिए पूर्व सूचना देने पर निशुल्क आवास एवं भोजन की व्यवस्था समिति द्वारा की जाएगी। आयोजन में शिवेंद्राश्रम महाराज जी, विमर्शानंद जी, श्रीधर जी, सरजू दास महाराज, शिवेन्द्रश्रम महाराज एवं श्याम सुंदर महाराज का सानिध्य प्राप्त होगा। इस अवसर पर पधारे संत महात्माओं ने कहा कि श्री नवाह्न परायण पाठ का श्रवण एवं वाचन व्यक्ति के मन को शांति प्रदान करता है तथा ध्यान, समर्पण और आध्यात्मिक जागरूकता को बढ़ावा देता है। इससे मानसिक स्थिरता एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में बलभद्र व्यास, सुरेश कोठारी, कांशीराम माली, किशन आसोपा, रामकिशन व्यास, नरेश पुरोहित, ओम जी, नितिन आसोपा, सुरेंद्र, विक्रम पुरोहित, चन्द्रशेखर श्रीमाली सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *