

शर्मा बने विप्र फाउंडेशन के जिला संगठन महामंत्री
बीकानेर। विप्र फाउंडेशन जोन-1बी की ओर से संगठन विस्तार के तहत अश्विनी शर्मा को वर्ष 2026-2028 के लिए बीकानेर शहर जिला संगठन महामंत्री, युवा प्रकोष्ठ नियुक्त किया गया है। विप्र फाउंडेशन के पंकज पीपलवा ने बताया कि सुनील मिश्रा की अनुशंसा तथा प्रदेश अध्यक्ष दीपक शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री युवा प्रकोष्ठ भरत शर्मा के अनुमोदन के बाद अश्विनी शर्मा को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति पर संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दीं और विश्वास जताया कि अश्विनी शर्मा संगठन को मजबूत करने तथा युवा प्रकोष्ठ के विस्तार में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
