

गोस्वामी तुलसीदास जयंती पर 101 देवालयों में होगा संगीतमय सुंदरकांड
बीकानेर। गोस्वामी तुलसीदास जयंती के अवसर पर शहर के रघुनाथ मंदिरों, मठों एवं विभिन्न धार्मिक स्थलों पर धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। संयोजक नरेश पुरोहित ने बताया कि जयंती के अवसर पर शाम 7 से 9 बजे तक एक ही समय में 101 देवालयों में 101 मंडलियों द्वारा संगीतमय सुंदरकांड की चौपाइयों का सामूहिक गायन किया जाएगा। आयोजन की व्यवस्थाओं एवं संचालन के लिए समिति का गठन किया गया है। समिति में महेंद्र चूरा, मुलसा, शिव सेवग, कमल पंचारिया, महेंद्र स्वामी, सत्यप्रकाश पारीक, जोगेंद्र श्रीमाली, भंवर ओझा एवं गिरधारी कुकणा को संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं किरण गोयल, राजकुमारी आचार्य, किरण शर्मा, अलका विश्नोई एवं सुनीता शर्मा भी आयोजन में सहयोग करेंगी। समन्वयक भंवर पुरोहित ने बताया कि सरजूदासजी महाराज के सानिध्य में तुलसी सर्किल स्थित गोस्वामी तुलसीदास की प्रतिमा का विशेष मंत्रोच्चार के साथ अभिषेक एवं पूजा-अर्चना की जाएगी। इसके बाद दीपमाला, आरती एवं श्रीराम स्तुति के कार्यक्रम होंगे।
