Bikaner Bikaner District Rajasthan

भक्ति और उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ भूतेश्वर धरणीधर महादेव का नगर भ्रमण एवं भस्म महाआरती

भक्ति और उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ भूतेश्वर धरणीधर महादेव का नगर भ्रमण एवं भस्म महाआरती
बीकानेर। श्री धरणीधर महादेव मंदिर में आयोजित बाबा भूतेश्वर धरणीधर महादेव नगर भ्रमण, दिव्य महाभिषेक एवं भस्म-महाआरती सावन महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। दिनभर चले धार्मिक आयोजनों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर भगवान भूतेश्वर धरणीधर महादेव के दर्शन किए और विधिवत पूजा-अर्चना की। महोत्सव के तहत धरणीधर महादेव मंदिर से बाबा भूतेश्वर धरणीधर महादेव की नगर भ्रमण यात्रा विधिवत रूप से रवाना हुई। बाबा की दिव्य सवारी के दर्शन के लिए यात्रा मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। भक्तों ने पुष्पवर्षा कर बाबा का स्वागत किया और जयकारों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इस दौरान धरणीधर महादेव एवं मां पार्वती का दिव्य महाभिषेक किया गया। इसके पश्चात भस्म-महाआरती का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। महोत्सव के समापन अवसर पर भजन संध्या आयोजित की गई। भजन गायकों ने भगवान शिव एवं माता पार्वती की भक्ति से ओतप्रोत भजनों की प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। आयोजन में रवींद्र आचार्य, अभिषेक आचार्य, शुभम आचार्य, दिनेश व्यास, विशाल, देवांश वशिष्ठ, अभिषेक पुजारी सहित कमेटी के अन्य सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *