Bikaner Bikaner District Rajasthan

वरिष्ठ उद्यमियों का किया सम्मान

वरिष्ठ उद्यमियों का किया सम्मान
बीकानेर। स्वाधीनता दिवस के अवसर पर बीकानेर व्यापार उद्योग मण्डल के द्वारा वरिष्ठ उद्यमियों का सम्मान समारोह आयोजित कर स्वतंत्रता दिवस मनाया। मां भारती के चरणों में पुष्पाजंलि अर्पित कर अध्यक्ष जुगल राठी ने ध्वजारोहण किया राष्ट्रगान पश्चात् वरिष्ठ उद्यमियों का सम्मान किया गया। 9 वरिष्ठ व्यवसायियों व उद्योगपतियों का सम्मान व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों द्वारा अध्यक्ष जुगल राठी के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ उद्यमी सुभाष मितल, नरपत सेठिया, विजय रांका, तोलाराम चांडक, समुद्र सिंह राठौड़, जनक प्रकाश हर्ष, महेन्द्र बरडिया, बजरंग लाल सेवग, दलीप मोंगा का व्यापार मण्डल में काफी समय से अपनी सेवाएं देने व बीकानेर के व्यापार उद्योग जगत को नई दिशा देने के लिए अपना योगदान देने के लिए इनका सम्मान किया गया।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष कमल बोथरा, वेदप्रकाश अग्रवाल, सह-सचिव रामदयाल सारण, प्रेम रतन जोशी, प्रचार मंत्री सुशील यादव एवम मालेश कुकणा, श्रवण कसवां, विनोद भोजक, भंवरसिंह राजपुरोहित, शिव सिंह शेखावत,मनोज सोलंकी, विजय बाफना मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *