Bikaner Bikaner District Rajasthan

लक्ष्मीनाथ मंदिर में जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम आयोजित

लक्ष्मीनाथ मंदिर में जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम आयोजित
बीकानेर। श्री कृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर लक्ष्मीनाथ मंदिर में राजस्थान संगीत नाटक अकादमी जोधपुर के तत्वावधान में नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की कार्यक्रम आयोजित किया गया। समिति के सचिव सीताराम कच्छावा ने बताया कि डीग से आए श्रीजी बृज लोक कला मंच की टीम ने श्री कृष्णा राधा की भक्ति तथा प्रेम से भरे गीत, संगीत, नृत्य तथा तथा श्री कृष्ण की विभिन्न लीलाओं से एवं स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में कलाकारों में देशभक्ति के गीत प्रस्तुत कर उपस्थित जन -समुदाय को भाव विभोर कर दिया। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *