Bikaner Bikaner District Rajasthan

केस डायरी, वांछित रिकार्ड, एक्सरे रिपोर्ट, इंजरी रिपोर्ट समय पर भिजवाएं

केस डायरी, वांछित रिकार्ड, एक्सरे रिपोर्ट, इंजरी रिपोर्ट समय पर भिजवाएं
बीकानेरी। पुलिस एवं अभियोजन अधिकारियों के मध्य समन्वय बैठक का आयोजन शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में हुआ। एडीएम सिटी श्री रमेश देव की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में एडीएम सिटी ने केस डायरियों को समय पर भिजवाने एवं वांछित रिकार्ड, एक्सरे रिपोर्ट, इंजरी रिपोर्ट संलग्न कर भिजवाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु कहा। साथ ही कहा कि गवाह अगर नहीं मिले तो तामीलकर्ता उसका स्थायी पता, मोबाइल नंबर अंकित करके लाए अन्यथा नया पता बाबत अधिक समय लगता है और कार्यवाही में अनावश्यक विलंब होता है।अन्वेषण के दौरान मूल दस्तावेज आवश्यक रूप से जब्त किए जाएं। इससे पहले डीएलआर श्रीमती हिमांशु भाटिया ने बताया कि जमानत प्रकरणों में तलब की जाने वाली केस डायरियों में संबंधित अभियुक्त का अन्य आपराधिक रिकार्ड संलग्न नहीं होने, केस डायरियों में एक्स रे रिपोर्ट, इंजरी रिपोर्ट भी प्रायः सलग्न नहीं होने तथा केस डायरियां समय पर प्राप्त नहीं होने से अभियुक्त को जमानत का लाभ मिल जाता है। साथ ही बताया कि एडीपीएस और पोक्सो जांच अधिकारी को ट्रेनिंग दी जाए। पोक्सो में मेडिकल करवाए। 161 के बयान की सीडी साथ में लगा कर भेजे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *