

कांग्रेस सेवादल का समर्थन
बीकानेर। खेजड़ी बचाओ आंदोलन के समर्थन में बीकानेर के शहरी क्षेत्र में भी लोगों का समर्थन दिखाना शुरू हो गया है। इसी क्रम में बड़ा गणेश जी के मंदिर में सेवा दल के संयोजन में विष्णु यज्ञ का आयोजन किया गया। इस आयोजन के माध्यम से सरकार की सद्बुद्धि के लिए भगवान विष्णु से प्रार्थना की गई। कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश उपाध्यक्ष कमल कल्ला ने बताया कि भगवान विष्णु सृष्टि का पालन करता है और वही सृष्टि में सद्बुद्धि देता है इसलिए आज यज्ञ के माध्यम से भगवान विष्णु से प्रार्थना की गई है कि वह राज्य व केंद्र सरकार को सद्बुद्धि दे और राजस्थान का राज्य वृक्ष खेजड़ी बढ़ाने की मानसिकता सरकार में बैठे नेताओं पर अधिकारियों में पैदा करें। इस अवसर पर विश्नोई समाज के बनवारी बिश्नोई, गुमान राम बिश्नोई,मनोज बिश्नोई, सुरजाराम पंचारिया,सोहनलाल उपाध्याय, मगनलाल पाणेचा, चंद्रशेखर राठौर,मनीराम चौधरी वही सेवादल के तेजकरण हर्ष, सुखदेव नाथ,मनोज कल्ला, बसंत व्यास, पाठा महाराज, रत्ना महाराज, गोपाल किराडू, राजाल्डो बोहरा, असलम भाई, बाबू खान सहित सभी सेवा दल औऱ समाज़विदों व परियावर्ण प्रेमियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज़ करवाई।
