Bikaner Bikaner District Rajasthan

पांच दिवसीय अंजन शलाका प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू

पांच दिवसीय अंजन शलाका प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू
बीकानेर। आचार्य जिनमणिप्रभ सूरिश्वरजी महाराज, गणिवर्य मयंक प्रभा सागर, मेहुल प्रभ सागर, मुनि मंथन प्रभ सागर, मीत प्रभ सागर, साध्वी दीपमाला व शंखनिधि जैन श्वेताम्बर पार्श्वचन्द्र गच्छ की साध्वी पद्म प्रभा व सुव्रताश्रीजी के सान्निध्य में गंगाशहर के गोल मंदिर में बुधवार को पांच दिवसीय अंजन शलाका प्रतिष्ठा महोत्सव शुरू हुआ। जीर्णेद्धारोपरान्त नवनिर्मित त्रिशिखरीय शिखरबद्ध जिनालय में श्री सांवलिया पार्श्वनाथ भगवान सहित 15 नूतन व प्राचीन प्रतिमाओं की अंजन शलाका-प्रतिष्ठा के लिए मंदिर में स्थापित किया गया। अंजन शलाका-प्रतिष्ठा महोत्सव भगवान श्री पार्श्वनाथ मंदिर जीर्णोंद्धार ट्रस्ट एवं सेठ श्री फौजराज बांठिया पार्श्वनाथ जैन मंदिर ट्रस्ट, गंगाशहर व बीकानेर के तत्वावधान शुरू हुआ अंजन शलाका प्रतिष्ठा पंचाह्निका महोत्सव के प्रथम दिन बुधवार को विविध धार्मिक अनुष्ठान हुए। भगवान श्री पार्श्वनाथ मंदिर जीर्णोंद्धार ट्रस्ट के अध्यक्ष धनपत सिंह बांठिया ने बताया कि बुधवार को गच्छाधिपति, गणिवर्य, मुनि व साध्वीवृंद के सान्निध्य में भक्ति संगीत के साथ विविध आयोजन हुए। महोत्सव के लिए अस्थाई स्थापित वाराणसी नगर विद्या निकेतन भवन में स्थापित कुशल कांति नगर का शुभारंभ गच्छाधिपति आचार्य जिन मणि प्रभ सूरिश्वरजी के सान्निध्य में हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *