Bikaner Bikaner District Rajasthan

पुष्करणा सावा : 55 जरूरतमंद कन्याओं को आवश्यक सामग्री वितरित

पुष्करणा सावा : 55 जरूरतमंद कन्याओं को आवश्यक सामग्री वितरित
बीकानेर। पुष्करणा समाज के आगामी सामूहिक सावे के अवसर पर पुष्करणा महिला मंडल की ओर से जरूरतमंद परिवारों की कन्याओं को खिरोड़े की सामग्री का वितरण किया गया। महिला मंडल की अध्यक्ष शारदा पुरोहित ने बताया कि इस अवसर पर कुल 55 कन्याओं को विवाह हेतु आवश्यक सामग्री प्रदान की गई। वितरित सामग्री में पांच किलो चावल, पांच किलो मूंग, पांच किलो चीनी, पांच किलो पापड़, पांच किलो बड़ी, गुड़ की भेली, दूध के लिए कलश, दो साड़ियां, श्रृंगार सामग्री तथा सगुन स्वरूप नारियल शामिल रहे। वितरण के दौरान उपस्थित कन्याओं का तिलक कर साड़ी ओढ़ाई गई और उनके सुखमय दांपत्य जीवन की कामना करते हुए आशीर्वाद दिया गया। इस अवसर पर महिला मंडल की संरक्षक अर्चना थानवी, सचिव सुनेका हर्ष, कोषाध्यक्ष इंदु हर्ष, डॉ. विजय लक्ष्मी व्यास, इंदु पुरोहित, राजकुमारी व्यास, तरुणा पुरोहित, मीनाक्षी हर्ष, पिंकी पुरोहित, अनुपमा रंगा, कृष्णा हर्ष, जमना व्यास, आशा व्यास, बसंती हर्ष, गीता व्यास, वंदना पुरोहित, आरती आचार्य, सुमन ओझा, गायत्री व्यास, सीमा पुरोहित, अरुणा चूरा, वंदना आचार्य, रंजिता आचार्य, बबीता आचार्य, डॉ. कमला कल्ला, कृष्णा थानवी सहित अनेक सदस्याएं उपस्थित रहीं। महिला मंडल की सचिव सुनेका हर्ष ने बताया कि पुष्करणा समाज की विवाह परंपरा के अनुसार कन्या पक्ष द्वारा विवाह के समय वर पक्ष के घर जाकर बर्तन व अन्य घरेलू सामग्री के साथ खिरोड़ा भरा जाता है। इसी सामाजिक परंपरा को ध्यान में रखते हुए महिला मंडल द्वारा यह सामग्री जरूरतमंद कन्याओं को निःशुल्क प्रदान की गई, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को सहयोग मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *