Bikaner Bikaner District Rajasthan

संविधान बचाओ रैली 28 को

संविधान बचाओ रैली 28 को
बीकानेर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार देशभर में संविधान बचाओ अभियान चलाया जा रहा है, इसी क्रम में आगामी 28 अप्रेल को राजस्थान प्रदेश काँग्रेस कमेटी द्वारा जयपुर स्थित रामलीला मैदान में संविधान बचाओ रैली का आयोजन किया जाएगा। संविधान बचाओ रैली के सफलतापूर्ण आयोजन हेतु सर्किट हाउस में इस कार्यक्रम के प्रभारी व सूरतगढ़ विधायक डूंगरराम गेदर के सानिध्य में शहर व देहात जिला कांग्रेस कमेटी की मीटिंग आयोजित हुई। मीटिंग को सम्बोधित करते गेदर ने कहा कि रैली को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर के अनेक वरिष्ठ नेतागण सम्बोधित करेंगे। उक्त संविधान बचाओ रैली को सफल बनाने हेतु शहर अध्यक्ष यशपाल गहलोत और देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग सहित लोकसभा प्रत्याशियों, वर्तमान व पूर्व विधायको को प्रत्येक विधानसभा से 250 कार्यकर्ताओं को रैली में लेकर जायेंगे।
जिला संगठन महासचिव मार्शल प्रहलाद सिंह ने बताया कि मीटिंग में दोनों जिलाध्यक्षों के अलावा पूर्व मन्त्री गोविंदराम मेघवाल, पूर्व मंत्री भंवरसिंह भाटी, पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा, डॉ राजेन्द्र मूण्ड,डेयरी चेयरमैन नोपाराम जाखड़, पूर्व यूआईटी चेयरमैन मकसूद अहमद,डॉ प्रिति मेघवाल,सुषमा बारूपाल,आनन्दसिंह सोढा, मदनलाल चौहान, रामरतन डेलू,पन्नालाल मेघवाल,हेतराम गोदारा, शिवलाल मेघवाल,गिरधारीलाल प्रजापत,श्रीराम भादू, राहुल जादूसगत, अकरम अली, एजाज पठान, अर्जुनराम कुकणा, रामप्रताप भादू, अरुण थोरी, शांतिलाल सेठिया, राधेश्याम उपाध्याय, शर्मिला पंचारिया,मुबारक हुसैन, भंवरलाल, ओमप्रकाश सियाग, भवानी सिंह, गौरव यादव, अनिल सारडा, बृजरत्न पंचारिया सहित अनेक कांग्रेसजन मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *