

शहर व देहात कांग्रेस ने नियुक्त किए समन्वयक
बीकानेर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार अप्रेल, को जयपुर में संविधान बचाओ रैली का आयोजन किया जाएगा। उक्त संविधान बचाओ रैली के सफलतापूर्ण आयोजन हेतु शहर व देहात जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों ने ब्लॉकवार व विधानसभावार समन्वयक नियुक्त किए हैं जो ब्लॉक,मण्डल व बूथ अध्यक्षों व उनकी तमाम कार्यकारिणी सहित अपने अपने क्षेत्र के कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं से समन्वय स्थापित कर जयपुर में होने वाली संविधान बचाओ रैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने के लिए प्रेरित करने तथा प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी निर्देशों के बारे में भी जानकारी देंगे। बीकानेर पश्चिम विधानसभा के ब्लॉक ए में करणी सिंह राजपुरोहित, ब्लॉक बी में राहुल जादूसंगत,बीकानेर पूर्व विधानसभा में ब्लॉक ए में आनन्द जोशी, ब्लॉक बी में ललित तेजस्वी को समन्वयक नियुक्त किया है।
इसी प्रकार जिला कांग्रेस कमेटी देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने विधानसभावार समन्वयक नियुक्त किए हैं।उन्होंने खाजूवाला में पृथ्वीराज कुकणा, कोलायत में मोहमद अकरम सम्मा, लूनकरनसर में प्रेमप्रकाश सारण, श्री डूंगरगढ़ में मुखराम धतरवाल, नोखा में ओमप्रकाश मेघवाल को समन्वयक नियुक्त किया है।
