Bikaner Bikaner District Rajasthan

सरदार@150 यूनिटी मार्च कल

सरदार@150 यूनिटी मार्च कल
बीकानेर। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर शुक्रवार को ’सरदार/150 यूनिटी मार्च’ का आयोजन किया जाएगा। जिला कलक्टर ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में इसकी तैयारी से संबंधित बैठक ली। जिला कलेक्टर ने बताया कि यूनिटी मार्च की शुरुआत प्रातः 9 बजे कलेक्ट्रेट परिसर के आगे से होगी। इसमें लगभग तीन हजार लोगों की भागीदारी होगी। मार्च यहां से गांधी पार्क, मेजर पूर्ण सिंह सर्किल, ब्रह्माकुमारी सर्कल से होते हुए सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज पहुंचेगी। जहां सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि की जाएगी।
जिला कलेक्टर बताया कि रन फॉर यूनिटी में राजस्थान पुलिस, आरएसी, पुलिस ट्रेनिंग स्कूल के जवान, एनएसएस, एनसीसी, स्काउट, गाइड, खिलाड़ी, स्पोर्ट्स स्कूल के विद्यार्थी, विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों के विद्यार्थी, फॉरेस्ट गार्ड, जिला स्तरीय अधिकारी तथा कार्मिक, भूतपूर्व सैनिक, नेहरू युवा केंद्र के प्रतिनिधि, आंगनबाड़ी केंद्रों की कार्यकर्ता आदि भागीदारी निभाएंगे। उन्होंने यूनिटी मार्च के रास्ते में सफाई, पेयजल, मेडिकल टीम, यातायात प्रबंधन सहित समस्त व्यवस्थाएं करने के निर्देश दिए।
’शुक्रवार को होगी विभिन्न प्रतियोगिताएं’
जिला कलेक्टर ने बताया कि राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को स्कूलों में विभिन्न प्रतियोगिताएं करवाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि मेगा पीटीएम के साथ निबंध, प्रश्नोत्तरी सहित समस्त प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाए। वहीं शुक्रवार को ही पुलिस द्वारा मार्च पास्ट का आयोजन किया जाएगा।
खेलो इंडिया की पूर्व तैयारी की समीक्षा की
जिला कलेक्टर ने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी खेलों की पूर्व तैयारी की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय में खेलो इंडिया के तहत 25 से 29 नवंबर तक वेटलिफ्टिंग तथा 1 से 5 दिसंबर तक कबड्डी की प्रतियोगिताएं होंगी इनमें पूरे देश के खिलाड़ी भागीदारी निभाएंगे। जिला कलेक्टर ने खेलो इंडिया के उद्घाटन तथा समापन समारोह के साथ पारितोषिक वितरण, खिलाड़ियों के ठहरने, भोजन सहित अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *