Bikaner Bikaner District Rajasthan

कौशलता से स्वरोजगार पाना आसान

कौशलता से स्वरोजगार पाना आसान 
बीकानेर। ‘हर बेरोजगार सरकारी नौकरियों की ओर ही दौड़ रहा है, लेकिन कौशलता से स्वरोजगार प्राप्त करना आसान होता है। यह उद्बोधन जन शिक्षण संस्थान के उपाध्यक्ष ब्रजरतन जोशी ने भारत सरकार के कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय द्वारा संचालित जन शिक्षण संस्थान, बीकानेर द्वारा रत्ताणी व्यासों के चौक में आस्था कंप्यूटर पर डाटा एनालिसस अस्सिटेंट प्रशिक्षण केन्द्र के शुभारंभ अवसर पर कही। जोशी ने कहा कि आपको जिस फील्ड में लगता है कि अच्छी संभावना है तो उसकी साथ ही साथ तैयारी करते जाइये आपको सफलता अवश्य मिलेगी।
संस्थान के निदेशक ओमप्रकाश सुथार ने प्रशिक्षणार्थियों से कहा कि आपको जो हुनर मिला है तो पहली फुर्सत में उस कार्य को शुरू कर दें। हुनर से आपको सफलता मिलेगी। संस्थान के सहायक कार्यक्रम अधिकारी उमाशंकर आचार्य ने कहा कि पांच महीने के डाटा एनालिसस अस्सिटेंट प्रशिक्षण शिविर में कंप्यूटर बेसिक से जुड़े बहुत से गुर सिखाये जायेंगे। इस प्रशिक्षण के बाद सभी प्रशिक्षणार्थी प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत लोन लेकर खुद का इन्सीट्यूट खोल सकते है। केंद्र के संदर्भ व्यक्ति मुकेश राज व्यास ने जो कार्य सिखाया जायेगा विवरण प्रस्तुत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *